Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल मेष राशि वालो को किस्मत का साथ मिलेगा, मिथुन राशि वालों को नौकरी मे मिलेगी तरक्की
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > आज का राशिफल मेष राशि वालो को किस्मत का साथ मिलेगा, मिथुन राशि वालों को नौकरी मे मिलेगी तरक्की
राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि वालो को किस्मत का साथ मिलेगा, मिथुन राशि वालों को नौकरी मे मिलेगी तरक्की

editor
editor Published August 21, 2022
Last updated: 2022/08/21 at 8:33 AM
Share
SHARE
Share News

 

मेष – पॉजिटिव- भाग्य वर्धक समय है। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो कि फायदेमंद साबित होंगे। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर चिंता रहेगी। सिर्फ इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वह है गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। इस समय इनकम में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर कुछ खास योजनाएं बनेंगी और उनका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। हिम्मत बनाए रखें। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- आप अपनी गतिविधियों को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। मनोबल तथा आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
नेगेटिव- विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक गतिविधियां मध्यम पड़ने की वजह से चिंता रह सकती है। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक बनी रहे।
व्यवसाय- कुछ निजी वजहों से अभी तक जो व्यवसायिक गतिविधियों में कमी आई थी, अब उनमें सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। आपको उचित समाधान मिल सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से एलर्जी और घबराहट की समस्या रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा उचित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से कई नई बातें सीखने को मिलेंगी। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- अपनी खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें।घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाए समझदारी से काम ले। बच्चों पर ज्यादा अंकुश ना लगाएं, तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। ध्यान रहे कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे।
व्यवसाय- कामकाज की अधिकता रहेगी लेकिन समय के मुताबिक काम निपट जाएंगे। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले पेपर्स की जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस हावी रहेंगे। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कुछ पुराने संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इसलिए व्यस्तता पूर्ण दिन व्यतीत होगा। ध्यान रखें कि भावुकता में बहकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि आज कोई नया कार्य शुरू ही ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है।
लव- घर तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की भी जरूरत है। किसी व्यक्ति की वजह से कुछ बनते हुए कार्यों में विघ्न भी पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आपका अहम और गुस्सा भी आपके कार्य खराब कर देगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव बना रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार आ सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले.।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। साथ ही किसी रुके हुए कार्य में भी गति आएगी।
नेगेटिव- आय की स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। अपने ईगो गुस्से पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। लेकिन काम करने के तरीकों में कोई भी बदलाव करने की कोशिश न करें। किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिलना आपको आश्चर्यचकित करेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लेकिन प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या रखें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। घर में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिला होगा। काफी समय बाद सब के मिलने से तनावमुक्त और आनंदित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस समय कोई भी यात्रा करना व्यर्थ रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह ना रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परंतु अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा।
लव- पारिवारिक गतिविधियों पर भी अपना योगदान अवश्य दें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी मनोस्थिति विचलित रह सकती है। कुछ समय आत्म मनन अथवा प्रकृति के नजदीक जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश जैसी परिस्थितियों से दूर रहे।ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मजबूत आएगी। इस समय ना तो किसी को पैसा उधार दे और ना ही कोई वादा करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना जरूरी है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, इंक्वायरी आदि हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- पेट दर्द और कब्जियत की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें। और खानपान की आदतों को भी सुधारें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की यात्रा ना करें क्योंकि सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव- पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। कोई मनोरंजक का प्रोग्राम बनाने से संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों का अपने पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा।नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास आने से आपके लिए नुकसानदायक स्थिति भी बन जाती है। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक दायित्व पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। कार्यस्थल के ही किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखकर कार्य क्षेत्र में ही अपनी उपस्थिति रखें।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- आपने निजी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएंगी। विद्यार्थियों को मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। इस की वजह से उनके कैरियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख शांति पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली कुछ मध्यम रहेगी। इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। मशीनरी, कारखाने जैसे व्यवसाय में लाभ दायक अनुबंध मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी के कार्यों में भी अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें।
लव- व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। और इस वजह से परिवार जनों की नाराजगी भी सहन करने पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित दिनचर्या रखें क्योंकि बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन होने जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
मीन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति उत्तम है। आज फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी रहेंगी। धैर्य और संयम से काम ले। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। इसलिए किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन संबंधी कार्य ध्यान रखें कि किसी प्रकार की फाइल वर्क में गलती हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी
लव- पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। योगा करें तथा संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6


Share News

editor August 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी
crime देश-दुनिया
राजस्थान में डबल हीटवेव अलर्ट, लू और धूलभरी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी
राजस्थान
बीकानेर में हादसा, लूट और आत्महत्या की घटनाएं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
राजस्थान में अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र
राजस्थान
देश में 15 दिन में कोरोना सक्रिय केस 20 गुना बढ़े, 5000 पार
देश-दुनिया
राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में संविदा भर्ती, 1100 पदों पर नियुक्ति
राजस्थान
रेपो रेट में 0.5% की कटौती, कर्जदारों को बड़ी राहत
Bank Business RBI
महेश जोशी केस: कोर्ट ने ईडी से गवाहों की वीडियोग्राफी पर जवाब मांगा
crime

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 6, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 5, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 4, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 3, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?