Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: टैक्टर-टेलर की भिड़ंत,चार जनों की दर्दनाक मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > टैक्टर-टेलर की भिड़ंत,चार जनों की दर्दनाक मौत
crimeराजस्थान

टैक्टर-टेलर की भिड़ंत,चार जनों की दर्दनाक मौत

editor
editor Published August 20, 2022
Last updated: 2022/08/20 at 12:26 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पाली।रामदेवरा (जैसलमेर) दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-सिरोही हाईवे (बाईपास) पर हुआ। उधर, PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है।ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे। ट्रॉली रामदेवरा की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर हाईवे पर पिछले दिनों हुए हादसे के बाद वन-वे कर रखा था। इस दौरान दो ट्रेलर के बीच करीब 25 श्रद्धालुओं से भरा यह ट्रैक्टर बीच में चल रहा था। पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। श्रद्धालु ट्रॉली समेत आगे चल रहे ट्रेलर की तरफ उछलकर गिर गए। टक्कर से ट्रैक्टर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया और दोनों ट्रेलर के बीच फंस गया।

पुलिस ने की 4 की मौत की पुष्टि
ASP बाली बृजेश सोनी ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें 3 युवक और 1 बच्चा शामिल है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। इनमें सुमेरपुर हॉस्पिटल में 3, भगवान महावीर हॉस्पिटल में 6 घायल भर्ती हैं। 2 को पाली रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवगंज और सुमेरपुर के मृतकों की डबल काउंटिंग होने से पहले 7 का आंकड़ा सामने आया था। जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो 4 की पुष्टि हुई है।
हादसे में गुजरात के बनासकाठा कुकड़ी (दाता) निवासी चंदूभाई (40) पुत्र करणभाई बुमड़िया, कुकड़ी निवासी नरेश भाई (38) पुत्र गल्लुभाई तराल, कुकड़ी निवासी राजूभाई (42) पुत्र अनिल भाई तराल और एक 11 साल के बच्चे की मौत हुई है।सीओ सुमेरपुर रजत विश्नोई, थाना प्रभारी सुमेरपुर रामेश्वर भाटी मौके पर हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को शिवगंज (सिरोही) और सुमेरपुर (पाली) सीएचसी में एडमिट कराया गया है।

वन-वे की वजह से हुआ हादसा
बीते शुक्रवार सुबह सुमेरपुर हाईवे पर हादसा हो गया था। इस हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया था। इसके बाद यहां वन-वे किया गया था। शुक्रवार रात ट्रॉली में बैठकर आ रहे जातरूओं (श्रद्धालुओं) को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी।

गुजरात के हैं श्रद्धालु
सभी श्रद्धालु गुजरात के बनासकांटा जिले के हैं। इनमें से अधिकतर कुकड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद सिरोही कलेक्टर डॉ. भंवर लाल व एसपी ममता गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पाली कलेक्टर नमित मेहता और एसपी डॉ. गगनदीप सिंघला भी सुमेरपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

- Advertisement -

Share News

editor August 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में 52 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
बीकानेर
ड्रोन से हथियार तस्करी के दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
बीकानेर
बीकानेर सोलर प्लांट हादसे में मजदूर की मौत, क्रेन चालक पर मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में स्मार्ट मीटर कर्मचारी ने अधिकारी पर जलाने का आरोप लगाया
बीकानेर
बीकानेर: 2 जुलाई को इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025 से उद्यमियों को मिलेगा वित्तीय प्रोत्साहन
बीकानेर
बीकानेर में बीच सड़क दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट
बीकानेर
राजस्थान में बदले पट्टा नियम, अब खरीदार को मिलेगा नया पट्टा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Published June 27, 2026
राजस्थान

बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी – Rajasthan News

Published June 25, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका

Published June 19, 2026
राजस्थान

जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी

Published June 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?