Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीवरेज जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीवरेज जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
बीकानेरराजस्थान

सीवरेज जागरूकता अभियान के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

editor
editor Published August 18, 2022
Last updated: 2022/08/18 at 3:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खबर 21 बीकानेर। सुजानदेसर क्षेत्र में सीवरेज जागरूकता अभियान के वातावरण निर्माण के अन्तर्गत गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुजानदेसर में सीवरेज के रखरखाव विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम समन्वयक विष्णु शर्मा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानदेसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीवरेज विशेषज्ञ इंजीनियरी सुरेन्द्र चौधरी थे। प्रारंभ में स्वागत भाषण करते हुए एसओटी टीम के सुनील लुणु ने बताया कि छात्र-छात्राओं में सीवरेज को जानने और समझने के उत्साह और घरेलू सीवरेज रखरखाव को समझने की जिज्ञासा देखी गई, सीवरेज प्रक्रिया को चित्रों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने की इच्छा देखने को मिली ।
मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि सीवरेज विषय पर आम आदमी को विस्तार से प्रकाश जानकारी होनी चाहिए, चौधरी ने कहा कि विधार्थियों के चित्रों के माध्यम से घरों में जागरूकता के लिए आमजन को जागरूक करना होगा जिससे महिलाओं को सीवरेज के रख रखाव की जानकारी पहुँच सकेंगी । उन्होंने कहा कि सीवरेज से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर सीआरएमसी में सूचित किया जाना चाहिए , चौधरी ने कहा कि बरसात का पानी एवं रसोई का कचरा सीवरेज में नहीं जाना चाहिए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाला प्रधान अर्चना गुप्ता ने कहा कि छात्र- छात्राओं द्वारा बनाये गये चित्रों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किये जाने चाहिए उन्होंने कहा कि सीवरेज में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं डालें, उन्होंने कहा कि नालियाँ केवल बरसाती पानी के लिए ही है ।
कार्यक्रम का संयोजन करते हुए शिक्षाविद् पप्पू राम मेघवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सीवरेज की महत्वपूर्ण भूमिका है, मेघवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पच्चास संभागियों ने भाग लिया जिसमें सुश्री हर्षिता गहलोत ने प्रथम, प्रियंका गहलोत ने द्वितीय तथा हीरा कुम्हार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
एसओटी सदस्य सुनील लुणु एवं रामप्रकाश जाट ने बताया कि गुरुवार को सुबह आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पच्चास संभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किए।

*जागरूकता रैली की रवानगी*
सीवरेज जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सुजानदेसर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीवरेज जागरूकता रैली को स्कूल से रवाना किया गया, जागरूकता रैली मुख्य बाजार होते हुए रामदेव जी मंदिर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आमजनों को सीवरेज के रखरखाव के संबंध समझाईश की गई । एसओटी टीम के रामप्रकाश जाट ने विधार्थियों को आमजन को सीवरेज के रखरखाव संबंधी नारों के माध्यम से जागरूक किया तथा पेम्पलेट एवं स्टीकर वितरण किया ।


Share News

editor August 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी कोच
बीकानेर
मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
राजस्थान में मानसून पड़ा सुस्त, 15 जुलाई से फिर तेज बारिश की संभावना
बीकानेर
चलती ट्रेन से कूदा चेन स्नैचिंग का संदिग्ध, सूडसर पहुंचने से पहले मौत
बीकानेर
राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published July 11, 2026
बीकानेर

यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी कोच

Published July 11, 2026
बीकानेर

मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई

Published July 11, 2026
बीकानेर

राजस्थान में मानसून पड़ा सुस्त, 15 जुलाई से फिर तेज बारिश की संभावना

Published July 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?