Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी
crimeगंगानगर

व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी

admin
admin Published August 13, 2022
Last updated: 2022/08/13 at 11:31 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। शहर की पुरानी धानमंडी में बीज की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी से नागौर के व्यापारी ने दो लाख रुपए से ज्यादा के बीज खरीदे लेकिन इसकी एवज में रुपए का भुगतान नहीं किया। परेशान व्यापारी ने बार-बार रुपए मांगे लेकिन भुगतान नहीं होने पर अंतत: व्यापारी ने नागौर निवासी खरीदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। व्यापारी का कहना है कि पिछले साल अक्टूबर में बीज बेचने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया।
मूंडवा निवासी व्यापारी ने खरीदे थे बीज
कोतवाली थाने के एएसआई कृष्णकुमार ने बताया कि श्रीगंगानगर के जवाहर नगर निवासी दलीप पुत्र रामचंद्र की श्रीगंगानगर की पुरानी धानमंडी में दुकान है। उसने अक्टूबर 2021 में नागौर के मूंडवा निवासी बीज विक्रेता सुमन पत्नी दुर्गाराम को बीज बेचे थे। सुमन की मूंडवा में खाद बीज भंडार के नाम से फर्म है। आरोपी ने उस समय दो लाख दस हजार छह सौ रुपए के बीज खरीदकर बाद में रुपए देने का वायदा किया। दलीप ने बाद में कई बार खरीदार सुमन से संपर्क का प्रयास किया लेकिन सुमन ने हमेशा भुगतान की बात टाल दी। दलीप ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल अक्टूबर में सौदा होने के बावजूद इस साल अगस्त तक भुगतान नहीं होने पर इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Share News

admin August 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

पतंगबाजी के बीच चाइनीज मांझे पर कार्रवाई, पुलिस ने किया जब्त – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर स्थापना दिवस पर भव्य समारोह, 18 प्रतिभाएं सम्मानित – Bikaner News
बीकानेर
ऑपरेशन म्यूल हंटर में दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News
राजस्थान
चुनाव से पहले तमिलनाडु IG हटे, आयोग का सख्त आदेश – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, अस्पतालों के लिए करोड़ों स्वीकृत – Bikaner News
बीकानेर
आखातीज और स्थापना दिवस पर दो दिन मंडी बंद – Bikaner News
बीकानेर
नापासर में चाइनीज मांझे पर सख्ती, पुलिस ने चलाया अभियान – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?