Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर ने दी रेलवे अंडरब्रिज बनाने के पश्चात् रेलवे फाटक बंद करने की सहमति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलेक्टर ने दी रेलवे अंडरब्रिज बनाने के पश्चात् रेलवे फाटक बंद करने की सहमति
बीकानेर

जिला कलेक्टर ने दी रेलवे अंडरब्रिज बनाने के पश्चात् रेलवे फाटक बंद करने की सहमति

admin
admin Published August 10, 2022
Last updated: 2022/08/10 at 9:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने अम्बेडकर सर्किल-रानी बाजार रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने के पश्चात् इस फाटक को बंद करने की सहमति प्रदान कर दी है। इसके बाद यहां अंडर ब्रिज स्थापित हो सकेगा तथा यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि रेलवे द्वारा समपार संख्या 264 (स्प्रे) कि.मी. 461/0-1(अम्बेडकर सर्किल रानी बाजार) पर आरयूबी निर्माण के बाद इस समपार को बंद करने संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहा गया था। संबंधित विभागों से चर्चा के बाद यह अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद यहां रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ हो सकेगा तथा इससे अम्बेडकर सर्किल से रानी बाजार की ओर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही पीबीएम अस्पताल और विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक पहुंच भी आसान हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में सतत कार्यवाही की जा रही थी। जिला कलक्टर ने कार्यभार ग्रहण करते ही इस स्थान का मुआयना किया तथा इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से समय-समय पर चर्चा की। अब इस अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने के बाद यहां अंडर ब्रिज की राह और आसान हो गई है। नगर विकास न्यास द्वारा इसके ब्लॉक बना लिए गए हैं, शीघ्र ही इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा।


Share News

admin August 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

एक्सप्रेसवे पर ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर घायल
बीकानेर
तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित, पेड़ और बिजली के तार गिरे
बीकानेर
मरीज और जनप्रतिनिधि से अभद्रता पर सिटी डिस्पेंसरी प्रभारी एपीओ
बीकानेर
राहुल गांधी अराजकता फैलाते हैं, अमर्यादित भाषा स्वीकार नहीं: मेघवाल
राजनीति
बीकानेर में रेत के बवंडर से दिन में छाया अंधेरा, मोबाइल पर आया अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में जुएल ओराम का दौरा, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा
बीकानेर
सरदारशहर रोड पर दुर्घटना, कार-टैक्सी में जोरदार भिड़ंत
बीकानेर
कोटगेट क्षेत्र की डिस्पेंसरी में विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एक्सप्रेसवे पर ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Published May 30, 2026
बीकानेर

तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित, पेड़ और बिजली के तार गिरे

Published May 30, 2026
बीकानेर

मरीज और जनप्रतिनिधि से अभद्रता पर सिटी डिस्पेंसरी प्रभारी एपीओ

Published May 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रेत के बवंडर से दिन में छाया अंधेरा, मोबाइल पर आया अलर्ट

Published May 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?