Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़: परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे भीड़ ने 3 महिलाओं को कुचल डाला, मौके पर मौत,कई घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़: परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे भीड़ ने 3 महिलाओं को कुचल डाला, मौके पर मौत,कई घायल
राजस्थान

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़: परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे भीड़ ने 3 महिलाओं को कुचल डाला, मौके पर मौत,कई घायल

admin
admin Published August 8, 2022
Last updated: 2022/08/08 at 9:54 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

HIGHLIGHTS

मंदिर में पहले दर्शन करने को लेकर होड़ मची थी इसी कारण से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 3 महिलाओं को भीड़ ने कुचल डाला। एकादशी के मौके पर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

सीकर. प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सोमवार सुबह अचानक भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मंदिर में सबसे पहले दर्शन करने की ऐसी होड़ मची की भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में पैरों तले कुचले जाने से तीन महिलाओं की अब तक मौत हो चुकी है। सात से ज्यादा लोग घायल हैं और बड़ी बात ये है कि इन घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा सोमवार तड़के करीब चार बजे से पांच बजे के बीच का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

मृतकों के परिजनों का कहना था कि हम लोगों के हाथ जोड़ते जा रहे थे कि वे रुक जाएं, पैरों तले किसी को नहीं रौंदे। लेकिन कोई भी नहीं रुक रहा था। मंदिर प्रशसन भी मदद करने के लिए नहीं आया, पुलिस और मेडिकल वालों को आने में दो घंटे लग गए। जब तक वे लोग पैरों तले कुचले जाते रहे। इस घटना के बाद अब आगामी आदेशों तक मंदिर बंद करने की सूचना सामने आ रही है। हांलाकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

देर रात ग्यारह बजे पट कर दिए थे बंद

एकादशी के मौके पर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। देर रात ग्यारह बजे मंदिर में काफी भीड़ थी। लेकिन नियमानुसार रात ग्यारह बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। तड़के चार बजे मंदिर के पट खोले जाने थे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मंदिर में जुटे रहे। मंदिर के बारह तक भीड़ मौजूद रही। तड़के चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। मंदिर में लाइन से दर्शन करने के बंदोबस्त के लिए स्टील के बेरीकेड और रेलिंग लगा रखी है। लेकिन उसे लांघकर सबसे आगे जाने की ऐसी होड़ मची की दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं और बच्चे नीचे गिर गए। जब तक भीड़ काबू की जा सकी, तब तक उनमें से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची खाटू श्याम जी थाना प्रभारी रिया चौधरी ने बताया कि मंदिर के कपाट खुलते ही भीड़ बेकाबू हो गई। उसके बाद ये हादसा हुआ है। मृतकों में से दो महिलाएं हरियाणा की बताई जा रही है। घायलों महिलाओं और बच्चों में अलवर और जयपुर शहर के लोग बताए जा रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में 51 कुंडीय महायज्ञ, 1.65 लाख मंत्र आहुतियां
बीकानेर
बीकानेर हत्या प्रकरण में तीन दोषियों को आजीवन कारावास
बीकानेर
बीकानेर में पाकिस्तान लिंक हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
बीकानेर
120 साल बाद सूर्य-शुक्र-शनि का दुर्लभ संयोग, 4 राशियों को लाभ
राशिफल
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
आईजी टीम का बड़ा एक्शन, 5 किलो से ज्यादा अफीम जब्त
बीकानेर
छतरगढ़ में ‘Pakistan International Airlines’ लिखा गुब्बारा मिला
बीकानेर
जयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून

Published February 12, 2026
राजस्थान

बेटे को बचाने टांके में कूदी मां, दो मासूम बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Published February 12, 2026
राजस्थान

राजस्थान बजट 2026-27: कर्मचारियों, किसानों और जयपुर पर बड़ा दांव – Rajasthan News

Published February 11, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?