Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आइएएस कुमार पाल गौतम की फोटो लगाकर ठगी साइबर जालसाजों ने
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > आइएएस कुमार पाल गौतम की फोटो लगाकर ठगी साइबर जालसाजों ने
Jaipurराजस्थान

आइएएस कुमार पाल गौतम की फोटो लगाकर ठगी साइबर जालसाजों ने

admin
admin Published July 30, 2022
Last updated: 2022/07/30 at 7:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। साइबर जालसाजों ने गुरुवार को राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना के परियोजना निदेशक कुमार पाल गौतम की फोटो लगाकर विभाग में वित्तीय सलाहकार आरती बागोटिया से 70 हजार रुपए ठग लिए। बागोटिया ने गांधी नगर थाने मेें रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे एक वाट्सऐप मैसेज मिला। वाट्सऐप पर परियोजना निदेशक कुमार पाल गौतम की फोटो लगी थी। मैसेज में लिखा था कि 10000 के 30 वाउचर खरीदकर शेयर करें। परिवादिया ने वाउचर शेयर कर फोन किया तो रिसीव करने की बजाय फोन काट दिया। मैसेज आया कि मीटिंग में हूं, बात नहीं कर सकता।
फिर मैसेज आया कि 10000 का नहीं करना। प्रत्येक 10000 रुपए का 30 गिफ्ट कार्ड खरीदिए। फिर कॉल किया तो काट दिया। परिवादिया ने जो वाउचर शेयर किए, उनके स्क्रीन शॉट लेने लगी, तभी मैसेज भेजने वाले ने वाउचर डिलीट कर दिए। बागोटिया ने बैंक अकाउंट में पैमेंट रुकवाया। लेकिन तब तक जालसाजों ने 70 हजार रुपए के वाउचर कैश करवा लिए थे।
गौरतलब है कि 24 जुलाई को आदर्श नगर थाने में प्रमुख शासन सचिव (मेडिकल शिक्षा) के ओएसडी डॉ. सुनील भटनागर ने अमेजन पे-गिफ्ट कार्ड भेजने का झांसा देकर 1.51 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने भी रिपोर्ट में बताया कि एक अज्ञात नबंर से वाट्सऐप मैसेज मिला था, जिसमें प्रमुख शासन सचिव की फोटो लगी हुई थी। परिवादी ने इस संबंध में आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया था।
इनकी लगाई फोटो
? डीजीपी एम.एल. लाठर और एसीबी डीजी बी.एल. सोनी की एक वाट्सऐप डीपी पर अलग-अलग समय फोटो लगाकर अधीनस्थ अधिकारियों को मदद के लिए रुपए मांगने का संदेश भेजा गया।
? दूसरी नंबर की वाट्सऐप डीपी पर एडीजी दिनेश एम.एन. और मंत्री शांति धारीवाल व शकुंतला रावत की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास किया गया।
डीजीपी एम.एल. लाठर, एसीबी डीजी बी.एल. सोनी व एडीजी दिनेश एमएन की फोटो वाट्सऐप डीपी पर लगाकर अधीनस्थों से पैसे मांगने वाले ठगों को पुलिस अभी पकड़ नहीं पाई है। एडि. डीसीपी मोहेश चौधरी के नेतृत्व में 10 साइबर एक्सपर्ट ठगों को पकडऩे में जुटे हैं। पड़ताल में सामने आया है कि जिन दो वाट्सऐप नंबर से पैसे मांगे गए, वे नंबर छह माह पहले सक्रिय हुए थे। ये नंबर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जारी करवाए गए हैं।

Share News

admin July 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
बीकानेर
नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके
बीकानेर
कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य
बीकानेर
रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
बीकानेर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार के नकली नोट जब्त
बीकानेर
काम के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते दो पदक
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?