Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शक्ति ई-मैगजीन का चौथा अंक जिला कलक्टर मौजूदगी में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया विमोचन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शक्ति ई-मैगजीन का चौथा अंक जिला कलक्टर मौजूदगी में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया विमोचन
बीकानेरराजस्थान

शक्ति ई-मैगजीन का चौथा अंक जिला कलक्टर मौजूदगी में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया विमोचन

admin
admin Published July 30, 2022
Last updated: 2022/07/30 at 7:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 30 जुलाई। शक्ति अभियान के तहत प्रकाशित ई-मैगजीन के चौथे अंक का विमोचन शनिवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में जन्म के समय लिंगानुपात सुधारने और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सतत कार्य किए जा रहे हैं। जिले में साढ़े छह हजार से अधिक बेटियों का जन्मोत्सव एक साथ मनाने, एक ही दिन में 15 हजार पोषण वाटिकाएं स्थापित करने तथा 2 लाख 53 हजार बेटियों के हिमोग्लोबीन की जांच इस दिशा में किए गए प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर की बेटियों और महिलाओं की सफलता की कहानियों को संकलित करते हुए शक्ति ई-मैगजीन का प्रकाशन किया जा रहा है। जिले भर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं गुड टच बैड टच की जागरुकता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम फहरा रही हैं। बीकानेर की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा में बीकानेर की प्रज्ञा जाट का चयन होना और एशियाई साइक्लिंग प्रतियोगिता में मोनिका जाट का कास्य पदक जीतना इसका उदाहरण है। इसके मद्देनजर बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और दूसरों को आगे बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर की पहल पर चल रहा शक्ति अभियान इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि इस अंक में महिलाओं से संबंधित कानून, अधिनियम और विभागीय योजनाओं एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम की जानकारी संकलित की गई है।
उल्लेखनीय है कि शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक महीने ई-पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके पहले अंक का विमोचन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, दूसरा डेफ ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सुश्री वेदिका शर्मा तथा तीसरा अंक पेंटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सुश्री मेघा हर्ष ने किया।
इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश पड़िहार तथा प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी मौजूद रही।


Share News

admin July 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

कोटगेट में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर
इन्फ्लुएंसर बहनों मोनिका-करिश्मा राजपुरोहित गिरफ्तार, ढोला मारू विवाद में कार्रवाई
बीकानेर
मदन राठौड़ बोले: काली बाई और मानगढ़ पाठ हटाने की बात अफवाह है
बीकानेर
सऊदी अरब-पाकिस्तान रक्षा समझौते से भारत सतर्क, क्या बढ़ेगा क्षेत्रीय तनाव?
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में प्रसव के बाद ‘बधाई’ के नाम पर रिश्वत, वीडियो वायरल
बीकानेर
रानी बाजार में SSC परीक्षा के दौरान हंगामा, शॉर्ट सर्किट से पेपर बाधित
बीकानेर
बीकानेर: कीटनाशक लगी ककड़ी खाने से महिला और दो बच्चे अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
राहुल गांधी का दावा: वोट चोरी पर खुलासा, चुनाव आयोग से मिल रही है अंदरूनी जानकारी
देश-दुनिया राजनीति

You Might Also Like

बीकानेर

कोटगेट में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published September 18, 2025
बीकानेर

इन्फ्लुएंसर बहनों मोनिका-करिश्मा राजपुरोहित गिरफ्तार, ढोला मारू विवाद में कार्रवाई

Published September 18, 2025
बीकानेर

मदन राठौड़ बोले: काली बाई और मानगढ़ पाठ हटाने की बात अफवाह है

Published September 18, 2025
बीकानेर

सऊदी अरब-पाकिस्तान रक्षा समझौते से भारत सतर्क, क्या बढ़ेगा क्षेत्रीय तनाव?

Published September 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?