Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अत्यधिक बारिश/वज्रपात के दौरान आमजन रखें यह सावधानियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अत्यधिक बारिश/वज्रपात के दौरान आमजन रखें यह सावधानियां
बीकानेर

अत्यधिक बारिश/वज्रपात के दौरान आमजन रखें यह सावधानियां

admin
admin Published July 29, 2022
Last updated: 2022/07/29 at 6:09 PM
Share
People should take these precautions during heavy rain/thunderstorm
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में विभिन्न सावधानियां बरती जाएं। उन्होंने कहा कि इस तेज वर्षा तथा तूफान के दौरान आमजन घरों से नहीं निकलें। पशुओं को पेड़ों व विद्युत खंभों के नीचे न बांधें, बिजली खंभों व विद्युत लाईनों से दूर रहें, बिजली के उपकरण बंद रखें, मोबाईल एवं चार्जेबल टॉर्च पूर्व में ही चार्ज कर के रख लें। उन्होंने कहा कि रेलवे लाईन के नीचे बने पुलियों में खतरे के निशान से ऊपर जल भराव की स्थिति में इसे पार न करें। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान एवं बस्तियों में वर्षा के दौरान एवं उसके तुरन्त बाद धूप निकलने पर असुरक्षित होने पर सुरक्षित स्थान पर प्रस्थान किया जाए। वज्रपात (बिजली गर्जन) के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न रहें एवं खुले में मोबाईल का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर, नोखा शहर एवं अन्य स्थान जहां पर पुरानी खदानें है एवं उनके किनारे / मुहाने पर लोगों ने घर बना रखे हैं। ऐसे लोग विशेष सावधानी बरतें तथा लगातार बारिश होने पर शीघ्र ही ऐसे घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर जाएं। किसी भी सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क करें। इसके अलावा रात्रि में घरों के बाहर न सोने, वर्षा के दौरान कुएं, कुण्ड, तालाब के नजदीक जाने से बचने, बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें तालाबों इत्यादि में नहाने न जाने की एडवाइजरी जारी की गई है। जिले में ऐसे आंगनबाड़ी, स्कूल जो जर्जर हालत में हैं एवं लगातार बारिश से उनके गिरने की आशंका है, इनमें लाभार्थियों, विद्यार्थियों को बैठाने हेतु उपयोग में न लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आमजन संबंधित उपखण्ड मुख्यालयों के नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें। आवश्यक होने पर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 0151-2226031 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Share News

admin July 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर
एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
बीकानेर
बीकानेर में 5 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें समय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई

Published May 4, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में

Published May 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी

Published May 4, 2026
बीकानेर

एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की

Published May 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?