Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: होटल व्यवसायी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > होटल व्यवसायी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग
बीकानेर

होटल व्यवसायी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग

admin
admin Published July 28, 2022
Last updated: 2022/07/28 at 10:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । शिवबाड़ी स्थित अपनी होटल के बगीचे में बैठे होटल व्यवसायी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि वह बच गया। घटना सोमवार देर शाम की है। इस संबंध में पीडि़त ने जेएनवीसी थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
शिवबाड़ी निवासी माधोसिंह ५५ पुत्र जगमालसिंह राठौड़ की शिवबाड़ी मंदिर के पास भैरव निवास नाम से होटल है। सोमवार की शाम को यह होटल के बगीचे में बैठा था। तभी एक बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने मुंह पर दुपट्टा बांध रखा था। उक्त बदमाश युवकों ने होटल में प्रवेश का गेट खोलकर माधोसिंह पर दो फायर किए और वहां से भाग छूटे।
बाइक स्कूटी से भिड़े, तब पकड़े
पीडि़त ने बताया कि फायरिंग कर भागते समय आरोपियों का सुरक्षा गार्ड बाबूसिंह पुत्र गुलाबसिंह उनके पीछे दौड़ा। हड़बड़ाहट में आरोपियों की बाइक सामने से आ रही एक स्कूटी से टकरा गई, जिससे वह दोनों गिर गए। तब उन्हें पकड़ा गया। दोनों युवकों के चेहरे पर से नकाब हटाया तो एक हरीसिंह का बेटा चेनसिंह था। दूसरे लडक़े ने अपना नाम सचिन मीणा बताया।
पुलिस के आने से पहले भाग छूटे बदमाश
पीडि़त ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी युवक छुड़ाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले।
संपति का विवाद
पीडि़त ने बताया कि उसके मकान से संबंधित विवाद ममत/ पूनमसिंह से चल रहा है। इस संबंध में पहले से जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज है। पीडि़त ने बताया कि उस पर हुए जानलेवा हमले में उक्त लोगों पर शक हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में रोष
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। शिक्षाविद् दिलीपसिंह राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण आमजन में भय व्याप्त है। आए दिन झगड़े होने से माहौल खराब हो रहा है। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। देररात तक आपराधिक प्रवृति के लोगों को जमावड़ा रहता है। पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रावाई करें।


Share News

admin July 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा
बीकानेर
गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी
बीकानेर
स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या
बीकानेर
शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, आरोपी पर केस दर्ज
बीकानेर
वृंदावन कॉलोनी बीकानेर में तेज रफ्तार कार से महिला की मौत, केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस टीम पर हमला, एएसआई से मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 29 गेडी बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा

Published April 18, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी

Published April 18, 2026
बीकानेर

स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या

Published April 18, 2026
बीकानेर

शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?