Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में पकड़ी गयी बड़ी मात्रा में नकली नोट, पुलिस ने किया पर्दाफाश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में पकड़ी गयी बड़ी मात्रा में नकली नोट, पुलिस ने किया पर्दाफाश
बीकानेर

बीकानेर में पकड़ी गयी बड़ी मात्रा में नकली नोट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

admin
admin Published July 25, 2022
Last updated: 2022/07/25 at 8:30 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारी तादाद में करोड़ों रुपए की जाली मुद्रा (फेक करेंसी) गाडिय़ों में भरकर कोलकाता ले जाने की फिराक में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली भारतीय मुद्रा के कुल 2 करोड़ 74 लाख रुपए बरामद किए हैं।

आईजी ओमप्रकाश पासवान ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। जयपुर रोड स्थित वृंदावन एंकलेव के प्रथम फेज में मकान नंबर 670 में से आरोपी रविकान्त जाखड़ पुत्र मनीराम जाखड़ निवासी 20 जेडी, खाजूवाला, नरेन्द्र शर्मा उर्फ विक्की पुत्र कैलाश शर्मा, निवासी दन्तौर, मालचन्द शर्मा पुत्र हिम्मताराम शर्मा निवासी लूणकरनसर को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक पुलिस टीम द्वारा नोखा के पास से चंपालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत पुत्र प्रेमसुख सारस्वत निवासी सुरपुरा, पुनमचन्द शर्मा पुत्र चतुर्भुज शर्मा निवासी गुंसाईसर तथा राकेश शर्मा पुत्र किसन शर्मा निवासी बेरासर नोखा को भारी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा गया। इन आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है।

वहीं जयपुर रोड से पकड़े गए आरोपियों के पास से भी भारी तादाद में जाली भारतीय मुद्रा, मुद्रा तैयार करने का सामान व दो लग्जरी कार बरामद की गई है। इस गिरोह द्वारा दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, पुणे, चैनई, बेंगलुरू, पटना, गुवाहाटी, शिलांग, लुधियाना, सूरत, अहमदाबाद, वृन्दावन, बनारस, गाजियाबाद आदि शहरों में निरन्तर नकली नोट हवाला के माध्यम से खपा रहे होने की जानकारी प्राप्त गई है। आरोपियों के साथी दीपक मोची निवासी लूणकरनसर, गजेन्द्रप्रसाद भांभू निवासी सुरपुरा व भीखसिंह राजपुरोहित निवासी किसनासर सहित अन्य लड़के भी इनके साथ इस धंधे में लगे हुए हैं। आरोपी दीपक को करनाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

जाली भारतीय मुद्रा के पौने तीन करोड़ रुपए बरामद

- Advertisement -


महानगरों में हवाला के जरिए सप्लाई किए जा रहे थे नकली नोट


रेंज आईजी के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

चंपालाल है गिरोह का सरगना

आईजी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना चंपालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत है। जिसके खिलाफ नोटबंदी के समय हवाला के 5 करोड़ 10 लाख रुपए बरामद होने पर बीछवाल पुलिस थाना में मामला दर्ज है। एक मुकदमा इंफाल में नकली मुद्रा का दर्ज है। वहीं विक्की उर्फ नरेन्द्र शर्मा के खिलाफ पालनपुर में नकली मुद्रा का मुकदमा दर्ज है।

 


Share News

admin July 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

आज का राशिफल: करियर, धन और रिश्तों में नए संकेत
राशिफल
संदिग्ध स्कीम के नाम पर ठगी का प्रयास, एक युवक पकड़ा
बीकानेर
सादुलगंज में अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम, विरोध के चलते लौटी
बीकानेर
शिक्षक बनकर ठगी, व्यापारी से 71 हजार रुपए ठगे
बीकानेर
गंगाशहर में घर पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज
बीकानेर
इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, समय पहले जान लें
बीकानेर
डागा चौक में चोरी की कोशिश नाकाम, दो युवक पकड़ाए
बीकानेर
रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

संदिग्ध स्कीम के नाम पर ठगी का प्रयास, एक युवक पकड़ा

Published April 20, 2026
बीकानेर

सादुलगंज में अतिक्रमण हटाने पहुँची टीम, विरोध के चलते लौटी

Published April 20, 2026
बीकानेर

शिक्षक बनकर ठगी, व्यापारी से 71 हजार रुपए ठगे

Published April 20, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में घर पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज

Published April 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?